मुरादाबाद, मार्च 11 -- थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर छिरावली स्थित प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने रात के समय रसोई का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह विद्यालय पहुंची प्रधानाध्यापिका को हुई, जिसके बाद पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई। विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका सात फरवरी की सुबह करीब दस बजे स्कूल पहुंचीं तो रसोई का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान गायब था। अज्ञात चोर रसोई से दो गैस सिलेंडर (एक भरा व एक खाली), एक बड़ा ढक्कनदार भगौना, 10 लीटर का बड़ा कुकर तथा करीब दो लीटर सरसों के तेल से भरे डिब्बे चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई जा रही है। प्रधानाध्यापिका के अनुसार इससे पहले भी विद्यालय में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.