मुरादाबाद, मई 5 -- अलीगढ़-मुरादाबाद राजमार्ग पर मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए जिनमें तीन की हालत गंभीर है। टेंपो चालक आबिद मंगलवार की सुबह कुंदरकी से मुरादाबाद की ओर यात्रियों को लेकर जा रहा था। जैसे ही वह थाना क्षेत्र स्थित बिस्कुट फैक्ट्री के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे खड़े एक वाहन से बचने के प्रयास में टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में चालक आबिद, गागन वाली मैनाठेर निवासी राजपाल और शेरपुर निवासी सलीम की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- छपरा-मढ़ौरा मुख्य मार्ग पर कार और टोटो में टक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.