मुरादाबाद, दिसम्बर 26 -- कुंदरकी नगर के बस स्टेशन पर सर्दी के मौसम में प्रवासी और मुसाफिरों को राहत देने के लिए प्रशासन द्वारा बनाए गए रैन बसेरे की पोल खुलती दिखाई दे रही है। कुंदरकी बस स्टेशन के निकट बने रैन बसेरे के तीनों दरवाजों पर देररात ताले लटके दिखाई दिए। मौके पर न तो कोई कर्मचारी मौजूद था और न ही रैन बसेरा खुला मिला। जबकि बाहर मुसाफिर कड़ाके की ठंड में इधर-उधर टहलते नज़र आए। प्रशासन द्वारा इस रैन बसेरे में पुरुष व महिला मुसाफिरों के लिए बेड-गद्दा, पीने का पानी और बिजली जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट दिखाई दी। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय सचिव देवेश भूषण ने कहा कि ठंड बढ़ने के साथ रैन बसेरों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। ऐसे में रैन बसेरे को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.