मुरादाबाद, मार्च 5 -- नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोग रंग-गुलाल लेकर घरों से निकल पड़े और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। नगर के विभिन्न मोहल्लों और बाजारों में बच्चों और युवाओं में होली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशियां बांटी। कई स्थानों पर युवाओं ने ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाच-गाकर होली का आनंद लिया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने पारंपरिक तरीके से होली मनाई। सुबह से ही गांवों में रंग और गुलाल का दौर चलता रहा और लोग आपसी भाईचारे के साथ एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा और नगर के प्रमुख चौराहों व संवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.