मुरादाबाद, जून 21 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को विकासखंड कुंदरकी सहित थाना कुंदरकी और कोतवाली मैनाठेर में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। विकासखंड परिसर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख, मंडल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा ब्लॉक स्टाफ ने सामूहिक रूप से योग एवं व्यायाम किया। इस दौरान योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित व्यायाम के महत्व पर जोर दिया गया। वहीं थाना कुंदरकी में थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास कर फिट रहने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- कौंधियारा विकासखण्ड में हुआ सामूहिक योगाभ्यास इसके अलावा कोतवाली मैनाठेर में प्रभारी निरी...