मुरादाबाद, अप्रैल 30 -- थाना क्षेत्र में एक युवक पर हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। ग्राम चकफाजलपुर निवासी शहनावाज पुत्र नवाब जान ने शिकायत पत्र में बताया कि उसका भाई जैनुल कुंदरकी में पैट्रोल पम्प के पास अपनी कार ठीक करा रहा था। इसी दौरान अनस व अमीर पुत्र मुख्तेयार व इरशाद पुत्र निसार एवं कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से हमला किया। यह भी पढ़ें- युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, परिजनों को भी पीटा इस दौरान जैनुल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग ...