मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- ब्लॉक सभागार में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों और संगठन के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पंचायत में सर्वसम्मति से फिरासत अली को अध्यक्ष चुना गया। ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कुंदरकी में जल्द ही अनिश्चितकालीन धरना प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। पंचायत के दौरान जिला सचिव डॉ. बिलाल ने किसानों की गेहूं की फसल को हुए नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश और आंधी से किसानों को भारी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई जरूरी है। इसके अलावा पंचायत में कई अन्य अहम समस्याएं भी उठाई गईं,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.