मुरादाबाद, जनवरी 22 -- पूर्व विधायक मोहम्मद रिजवान के गांव डोमघर स्थित कार्यलय पर बीएलए (ब्लॉक लेवल एजेंट) बैठक का आयोजन किया गया। बैइक में एसआईआर से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मीटिंग के दौरान सभी बीएलए को उनके रजिस्टर्ड आईडी कार्ड प्रदान किए गए। नेताओं ने बीएलए को संगठन की नीतियों और आगामी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान पूर्व विधायक हाजी रिजवान, जिला अध्यक्ष जयवीर यादव, फुरकान, जावेद मुग़ल, नौशाद, भूरा मलिक, नगर अध्यक्ष जावेद अल्वी, कमरुल जमा, वाजिद अली, नाजिम उस्मानी, वाहन सिंह यादव, शानू पाशा, खलील अहमद, सालिम खान, सामिर उस्मानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...