मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए डॉक्टर बिलाल पाशा को मंडल सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। बिलाल पाशा लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और किसानों की समस्याओं को लगातार प्रमुखता से उठाते रहे हैं। इस नई जिम्मेदारी से पहले बिलाल जिला सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने संगठन को सक्रिय रखने में अहम भूमिका निभाई। उनकी मेहनत और समर्पण को देखते हुए मंगलवार को मंडलाध्यक्ष मनोज चौधरी की संस्तुति पर उन्हें मंडल सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर सभी ने बिलाल को बधाई दी है, कहा, कि वह किसानों की आवाज़ को और मजबूती से उठाएंगे, इससे क्षेत्र में संगठन और अधिक प्रभावी होगा। यह भी पढ़ें- नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.