मुरादाबाद, फरवरी 28 -- फोटो: कुंदरकी। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में गर्मी के मौसम में बढ़ने वाले बिजली फाल्ट और बार-बार होने वाली कटौती से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली विभाग ने अहम कदम उठाया है। विभाग की ओर से नगर के विभिन्न ट्रांसफार्मरों पर फ्यूज़ सेट (लो टेंशन) लगाए गए हैं, जिससे तकनीकी खराबी की स्थिति में बड़ा नुकसान होने से बचाव हो सकेगा। बिजली विभाग के सुपरवाइजर हाजी इरशाद ने बताया कि गांवों में 250 एवं 400 केवी क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों पर फ्यूज़ सेट लगाए गए हैं। वहीं कस्बे में अब तक लगभग 15 ट्रांसफार्मरों पर यह सुरक्षा उपकरण स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में ओवरलोड और पंच केबल में फाल्ट की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में फ्यूज़ सेट लगने से यदि किसी लाइन या केबल में खराबी आती है तो फाल्ट ट्रांसफार्मर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.