मुरादाबाद, जनवरी 28 -- नगर के एक मोहल्ले में बुधवार को स्नान के दौरान बाथरूम में गीजर चलने से ऑक्सीजन की कमी हो गई, जिससे एक युवती बेहोश हो गई। बाद में अस्पताल लेकर उपचार कराने के बाद युवती को होश आया। परिजनों ने बताया गया कि युवती स्नान के लिए बाथरूम में गई और गीजर चालू किया, कुछ ही देर में उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। ऑक्सीजन की कमी के कारण वह बाथरूम में ही गश खाकर गिर पड़ी। परिजनों को काफी देर तक युवती के बाहर न आने पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो युवती बेहोशी की हालत में पड़ी थी। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए कुंदरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे ऑक्सीजन दी। उपचार के बाद युवती को होश आया। वहीं हालत में सुधार होने के बावजूद बेहतर इलाज के लिए परिजन युवती को मुरादाबाद के एक निजी अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.