कुंदरकी में बच्चों के विवाद में बुलाई पंचायत में चले लाठी डंडे,चार घायल
मुरादाबाद, मार्च 19 -- थाना क्षेत्र के ग्राम ढकिया जुम्मा में बुधवार को बच्चों के बीच हुआ मामूली उस समय बढ़ गया जब गुरुवार को पंचायत के दौरान ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे और मारपीट में चार लोग घायल हो गए। बुधवार को बच्चों के बीच वीडियो बनाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी जो गाली-गलौज में बदल गई। इसी दौरान एक पक्ष के अकील (दुकानदार) और दूसरे पक्ष के आलम (चौकीदार) के बीच विवाद बढ़ गया। मामला शांत कराने के लिए गुरुवार को गांव के पूर्व प्रधान के यहां पंचायत बुलाई गई लेकिन पंचायत में ही दोनों पक्ष मारपीट करने लग गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पंचायत के दौरान अचानक दोनों पक्षों में काफी गहमागहमी और हाथापाई शुरू हो गई तथा लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के चार लोग घायल बताये जा रहे हैं। वहीं घटना के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.