मुरादाबाद, मार्च 3 -- थाना क्षेत्र के ग्राम बगरौआ में मंगलवार को बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया। पीड़ित परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर दबंगई दिखाते हुए घर में घुसकर मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया गया,कि शाम के समय बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसे लेकर दो पक्षों में कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के कुछ लोग एकजुट होकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बताया गया परिवार के सदस्यों को चोटें आई हैं। यह भी आरोप है कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। मामले के संबंध में पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा गया है। वहीं पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर दोनों...