मुरादाबाद, मार्च 13 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नैय्याखेड़ा के खेतों में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर कार्रवाई की है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार रात पुलिस गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि ग्राम नैय्याखेड़ा के खेतों में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी करने का प्रयास किया। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग खेतों की ओर भाग निकले। मौके पर जुआ खेलने का सामान और नकदी मिली। इसके अलावा आसपास खड़ी सात मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया लेने की बात कही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.