कुंदरकी में पत्नी से विवाद के बाद पति ने पिया कीटनाशक,गंभीर
मुरादाबाद, मई 31 -- थाना क्षेत्र के गांव इंधनपुर नगला में घरेलू विवाद से आहत एक युवक ने रविवार को कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव निवासी संजीव (31) पुत्र प्यारे लाल ने रविवार सुबह करीब 11 बजे कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों ने बताया संजीव और उसकी पत्नी के बीच जेवर को लेकर विवाद हुआ था। बताया गया कि संजीव अपनी पत्नी पर जेवर वापस मंगाने का दबाव बना रहा था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। संजीव के भाई का आरोप है कि विवाद के दौरान उसकी पत्नी ने किसी अन्य व्यक्ति से संजीव को जान से मारने की धमकी दिलवाई, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान और भयभीत हो गया। इसी तनाव में आकर उसने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.