मुरादाबाद, दिसम्बर 20 -- कुंदरकी में हाईवे के निकट शनिवार देर शाम एक निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। कुंदरकी बाईपास पर स्थित अस्पताल की शिकायत मिलने के बाद निरीक्षण किया गया। कुंदरकी चिकित्सा प्रभारी डॉ. सौरभ बरतारिया देर शाम अस्पताल पहुंचे और अस्पताल संचालन से जुड़े दस्तावेजों, पंजीकरण और रिकॉर्ड की जांच की। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल से संबंधित कुछ दस्तावेज मौके पर उपलब्ध पाए गए, जबकि कुछ कागजात मौके पर नहीं मिले। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि जिन दस्तावेजों की कमी पाई गई है उन्हें प्रस्तुत करने के लिए अस्पताल संचालक को निर्देश दिए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से देर शाम अन्य निजी अस्पतालों में हड़कंप मचा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...