मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- तेज रफ्तार कार ने शनिवार को एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक कार के नीचे फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हिमांशु पुत्र राजबहादुर निवासी रायब नगला नगर स्थित एक दवाखाने पर कार्य करता है। शनिवार दोपहर किसी के बुलाने पर वह दवाखाने से कुंदरकी थाने की ओर जा रहा था, जैसे ही वह थाने के पास पहुंचा पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक कार के नीचे फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर वाहन रुकवाया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को वाहन के नीचे से बाहर निकाला गया। जिसके बाद युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मौके से कार चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.