मुरादाबाद, जनवरी 31 -- बिलारी मार्ग पर ज़ीरो प्वाइंट के निकट शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि बाइक ट्रक के आगे फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। बिलारी क्षेत्र के ग्राम तेवरखास निवासी अनस (17) पुत्र मोहम्मद अहमद, गुलाम कादिर (17) पुत्र रईस और सोइल पुत्र अबरार अपने गांव से कुंदरकी जिम जाने के लिए बाइक से निकले, जैसे ही वे कुंदरकी के ज़ीरो प्वाइंट के पास पहुंचे,तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आस-पास भीड़ जमा हो गई। हादसे में घायल सोइल की हालत गंभीर होने पर उसे बिलारी अस्पताल ले जाया गया। वहीं अनस और गुलाम कादिर को राहगीरों की मदद से कुंदरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.