मुरादाबाद, जनवरी 31 -- कुंदरकी नगर में बिजली विभाग की ओर से शनिवार को चलाए गए चेकिंग अभियान से हड़कंप मच गया। एसडीओ दयाशंकर के नेतृत्व में शनिवार को विभागीय टीम ने अलग-अलग इलाकों में निरीक्षण किया ,जहां कई घरों में चोरी की बिजली का इस्तेमाल करते उपभोक्ताओं को पकड। जांच के दौरान टीम को कई स्थानों पर सीधे लाइन से बिजली चलाते हुए पाया गया। एसडीओ ने बताया कि बिजली चोरी के मामलों में संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को भारी राजस्व नुकसान होता है इसलिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.