मुरादाबाद, मई 23 -- थाना क्षेत्र के गांव रायब नगला में खेत पर काम कर रहे किसान की अचानक मौत हो जाने से परिवार में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ने से वह खेत में ही गिर पड़े। गांव निवासी हरिओम (50) शनिवार सुबह करीब आठ बजे अपने टमाटर के खेत में पानी लगाने गए थे। करीब 10 बजे तेज गर्मी के बीच काम करते समय वह पास में छांव में जाकर खड़े हुए, लेकिन अचानक खेत में ही गिर पड़े। किसान को गिरता देख पत्नी रजनी देवी और आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें कुंदरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। वहीं किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछ...