मुरादाबाद, मार्च 5 -- स्कूल से पढ़कर घर लौट रहे छात्रों के दो गुटों के बीच गुरुवार को अचानक विवाद हो गया जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान छात्रों ने एक-दूसरे पर बेल्ट से भी हमला किया जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्रों के बीच पहले कहासुनी हुई जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह छात्रों को अलग कर मामला शांत कराया। विवाद बढ़ने पर मामला थाने तक पहुंच गया। इस दौरान कुछ जिम्मेदार लोग और अभिभावक छात्रों के भविष्य को देखते हुए दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश करते नजर आए लेकिन देर शाम तक विवाद पूरी तरह सुलझ नहीं सका। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.