मुरादाबाद, अप्रैल 29 -- नगर के मोहल्ला कायस्थान में युवकों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ युवक झुंड बनाकर आगे-पीछे गाली-गलौज देते चल रहे हैं, जिसमे एक युवक खुलेआम चाकू लहराता नजर आ रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की निष्क्रियता को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। नगर निवासी शाहबेज़ पुत्र शहज़ादे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अप्रैल की रात बिजली न होने के कारण वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान दूसरे मोहल्ले के कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि सभी युवक नशे की हालत में थे और उनके हाथों में चाकू व हथियार थे। पीड़ित ने बताया कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मौक...