मुरादाबाद, अप्रैल 20 -- क्षेत्र के ग्राम हरियाना में शनिवार रात युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्की चंद्रा के रूप में हुई है जो अपने घर में ही परचून की दुकान चलाते थे। शनिवार रात करीब 11 बजे युवक विक्की 30 दावत से लौटने के बाद दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक कांटे को बंद कर रहे थे, इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लगा और वह मौके पर ही जमीन पर गिर पड़े। आनन- फानन में परिजन उसको लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे लेकिन उपचार से पहले ही बिक्की की मौत हो गई। युवक परिवार के छह भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और दुकान के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। सोमवार सुबह गांव में गमगीन माहौल के बीच नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.