मुरादाबाद, जुलाई 2 -- थाना क्षेत्र के गांव शिमलाठेर में बुधवार देर रात अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करदी। गांव निवासी महेश ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी राजवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया गया वारदात के बाद आरोपी ने स्वयं घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार महेश वाहन चालक है। बुधवार रात वह घर पहुंचा। देर रात पति-पत्नी कमरे में सो रहे थे जबकि दोनों बेटे विष्णु 10 और ललित 8 छत पर तथा 6 वर्षीय पुत्री कनक आंगन में सो रही थी। इसी दौरान महेश ने पत्नी का गला घोंट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद महेश ने गांव में किसी व्यक्ति को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भ...