कुंदरकी में ई-रिक्शा को ओवरटेक करते समय बाइकों की टक्कर,दो घायल
मुरादाबाद, जून 13 -- थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित गांव भीकनपुर कुलवाड़ा के निकट शनिवार दोपहर ई-रिक्शा को ओवरटेक करते समय दो बाइक आपस में टकरा गईं। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में असालतपुरा निवासी तंजीम और बिलारी के परवेज पुत्र मुन्ना घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ई-रिक्शा को ओवरटेक करने के प्रयास में दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं, जिससे दोनों बाइक पर सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी कुंदरकी पहुंचाया गया, वहीं परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.