कुंदरकी में ईद मिलन कार्यक्रमों में पहुंचे विधायक रामवीर सिंह
मुरादाबाद, मई 28 -- विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने विकासखंड के ग्राम ताहरपुर, मसेबी रसूलपुर, डींगरपुर और रतनपुर कलां में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बकरीद त्याग, प्रेम और भाईचारे का पर्व है। विधायक ने कहा कि यह त्योहार गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश देता है। सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और आपसी सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने कहा कि ईद समाज में प्रेम और एकता को मजबूत करने का काम करती है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुलाम रब्बानी, राहिल पूर्व प्रधान, मुजाहिद, एजाज, शमीम, मुजिबुल प्रधान, हारून हाजी, जाहिद हुसैन, नसीम, जुल्फिकार जहान खां, राहत खां सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अमन की दुआ के साथ ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा यह भी पढ़ें- कांग्रेसिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.