मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- थाना क्षेत्र के ग्राम फरहेदी में शनिवार सुबह एक हादसे में एक महिला की करंट लगने से जान चली गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। गांव निवासी सागर पुत्र रमेश की पत्नी हेमा घर पर अकेली थी जबकि परिवार के अन्य सदस्य पास ही स्थित दूसरे मकान पर गए हुए थे। इसी दौरान हेमा इन्वर्टर का तार लगा रही थी तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गई। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों को शक हुआ और मौके पर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। यह भी पढ़ें- तार पर रखे कपड़े उतारने में प्रसूता को लगा करंट, मौत घटना के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका अपने पीछे दो माह की एक बेटी छोड़ गई है। वहीं थाना प्रभारी जसपाल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.