मुरादाबाद, दिसम्बर 23 -- कुंदरकी क्षेत्र में लंबे समय से झोलाछापों को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। शासन स्तर पर मामला संज्ञान में आने के बाद मंगलवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य (ए डी) के नेतृत्व में विभागीय टीम ने कुंदरकी में निरीक्षण किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से झोलाछापों और आस-पास इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही टीम के पहुंचने की खबर फैली, कई झोलाछाप अपनी दुकानें बंद कर मौके से हट गए, जबकि कुछ इधर-उधर घूमते हुए फोन पर जानकारी जुटाते नजर आए। अभियान के दौरान भुर्जी वाली गली, डींगरपुर रोड समेत आसपास के इलाकों में संचालित अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड केंद्रों और पैथोलॉजी लैब की जांच की गई। बताया गया कि निरीक्षण के बाद कुंदरकी चिकित्सा प्रभारी द्वारा कुंदरकी-डींगरपुर मार्ग स्थित एक नर्सिंग होम को सील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.