मुरादाबाद, फरवरी 11 -- विश्व प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली का बुधवार को बिलारी आगमन पर शोरदार स्वागत किया गया। खली अपने शिष्य अब्दुल्ला पठान के दवाखाने पर पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। खली को अपने बीच पाकर युवाओं और प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनका अभिवादन किया। इस मौके पर द ग्रेट खली ने क्षेत्र में जल्द ही एक बड़ी फाइट (रेसलिंग मुकाबला) आयोजित कराने की बात कही, जिससे खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने कहा कि कस्बों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है,जरूरत है तो सिर्फ सही मार्गदर्शन और मंच की। खली ने युवाओं को खास संदेश देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद करता है, जबकि खेल और फिटनेस उन्हें नई पहचान और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.