मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- नगर के पेंठ बाजार में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मामूली टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि चार युवकों में जमकर मारपीट हो गई। पेंठ बाजार के मुख्य चौराहे पर आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर चार युवक सवार थे। टक्कर के बाद पहले कहासुनी हुई लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देखते ही देखते दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान बेल्टों और हेलमेट से जमकर मारपीट हुई। एक युवक को जमीन पर गिराकर उसके ऊपर हेलमेट से वार किए गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में चोट लगने की बात सामने आई है। मारपीट के चलते कुछ समय के लिए बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया साथ ही मार्ग पर आवागमन भी बाधित हो...