मुरादाबाद, जनवरी 22 -- नगर में गुरुवार को भगवान राम की भव्य शोभायात्रा पूरे श्रद्धा-उत्साह के साथ निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से गुज़रती शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। जय श्रीराम के उद्घोष और भक्ति संगीत से पूरा नगर राममय हो उठा। शोभायात्रा में विधायक ठाकुर रामवीर सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम रहे, वहीं स्वयंसेवकों ने भी व्यवस्था संभालने में सक्रिय भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.