मुरादाबाद, मार्च 31 -- भुवनेश्वर में किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार देर शाम कुंदरकी थाने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद गहरा गया। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी पर गंभीर अभद्रता के आरोप लगाए, जिसके बाद बड़ी संख्या में किसान धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जैसे ही वे बैठने के लिए तिरपाल-पल्ली बिछाने लगे तभी थाना प्रभारी ने कथित रूप से बदसलूकी करते हुए तिरपाल पर लात मार दी और उसे परिसर से बाहर फिंकवाने की धमकी दी, साथ ही किसानों पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी भी दी गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला गरमा गया। आरोप यह भी है कि थाना प्रभारी ने भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.