मुरादाबाद, जून 30 -- थाना परिसर के सामने स्थित एक खोखे पर मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी और विवाद का मामला सामने आया है। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव निवासी एक युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर विदेश भेजने और कथित ठगी का आरोप लगाते हुए एक युवक के विरुद्ध पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा था। बताया जाता है कि शिकायत से संबंधित बातचीत के लिए दोनों पक्ष थाने के सामने स्थित एक खोखे पर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- कुंदरकी थाने के सामने खोखे पर दो पक्ष भिड़े, वीडियो वायरल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बातचीत के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देख...