मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- गुरुवार देर रात कुंदरकी-जलालपुर मार्ग पर एक तेंदुआ दिखने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अचानक सामने आए तेंदुए को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। जलालपुर मार्ग स्थित कूलर घास फैक्ट्री के संचालक मोहम्मद इमरान अपनी फैक्ट्री की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे जलालपुर मार्ग स्थित अपनी फैक्ट्री के पास पहुंचे, उन्होंने सड़क पर एक तेंदुए को देखा। यह नजारा देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत सावधानी बरतते हुए वाहन रोक लिया। इमरान ने बताया कि तेंदुआ कुछ देर तक सड़क पर ही घूमता रहा, जिसके चलते मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह थम गई। वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने भी अपने वाहन रोक लिए और सुरक्षित दूरी बनाए रखी। कुछ देर बाद जब तेंदुआ सड़क पार कर जंगल की ओर चला गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और ट्रैफिक सु...