मुरादाबाद, मार्च 28 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव सीलपुर में आयोजित मज़दूर पाठशाला में श्रमिकों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की और प्रशासन को चेतावनी दी कि ठेकेदारों की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में प्रेम कुमार ने कहा कि मज़दूरों को न तो सुरक्षा मिल रही है और न ही दुर्घटना की स्थिति में कोई जिम्मेदारी ली जाती है। उन्होंने लेबर अड्डों पर शेड, पानी, शौचालय, सेफ्टी उपकरण, श्रमिक पंजीकरण और आयुष्मान कार्ड की सुविधा देने की मांग उठाई। साथ ही 8 घंटे काम और श्रमिक सम्मान निधि की भी मांग की गई। वहीं कपिलराज ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस और किताबों पर भारी कमीशन को लेकर विरोध जताया। मज़दूरों ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.