मुरादाबाद, जनवरी 13 -- मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर स्थित उमरी मार्ग पर मंगलवार सुबह गो अवशेष मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। बजरंग दल के कार्यकर्ता सुमित ठाकुर को सुबह गो अवशेष मिलने की सूचना मिली तो उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी।आरोप है कि जब तक संगठन के अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचते, उससे पहले ही पुलिस ने गो अवशेषों को वहां से हटा दिया, इससे नाराज़ कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को शांत कराया गया। प्रदर्शन में गोरक्षा प्रमुख अंकित कुमार के साथ सुमित ठाकुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.