मुरादाबाद, मार्च 5 -- बरेली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में गुरुवार रात मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना के बाद ट्रेन कुंदरकी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अचानक रुक गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और ट्रैक के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। बरेली से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में एक युवक अपनी बहन और माता के साथ चंदौसी के निकट सिसरका रेलवे स्टेशन से सवार होकर दिल्ली दवाई लेने जा रहा था। रास्ते में कुंदरकी रेलवे स्टेशन के पास 4-5 अज्ञात युवकों ने ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े होने और निकलने को लेकर परिवार से कहासुनी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवक के साथ मारपीट की गई, जिससे युवक को चोटें आईं। आरोप है कि इस दौरान युवक की बहन और माता के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। घटना से ट्रेन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.