मुरादाबाद, मार्च 15 -- थाना क्षेत्र के पंडिया गांव में रविवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच एक पक्ष की ओर से जमीन किसी अन्य व्यक्ति को देने की बात कही गई, जबकि दूसरा पक्ष उस जमीन पर अपना हक जताते हुए उसे अपने नाम करने का दबाव बना रहा था। बताया रविवार सुबह करीब आठ बजे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई जो कुछ ही देर में मारपीट और पथराव में बदल गई। झगड़े में दो लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया,जहां से एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.