मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- विद्युत उपखंड से जुड़े जूनियर इंजीनियर (जेई) भास्कर गुप्ता को विभागीय कार्यों में लगातार लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया। एसडीओ दयाशंकर ने बताया कि जेई भास्कर गुप्ता पिछले कई दिनों से अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरत रहे थे। कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्यशैली में सुधार न होने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को निलंबन की कार्रवाई कर दी। अधिकारियों का कहना है कि विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय करते हुए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.