कुंदरकी के चतुपुर में नकब लगाकर घुसे चोर, लाखों का माल समेटा
मुरादाबाद, मई 16 -- थाना क्षेत्र के गांव चतुपुर में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर में नकब लगाकर नगदी, सोना-चांदी के आभूषण और शादी का सामान चोरी कर लिया। सुबह घटना का पता चलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गांव निवासी लईक भट्ठा मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है, शुक्रवार रात पत्नी रेशमा और पांच बच्चों के साथ घर के आंगन में सो रहा था। शनिवार तड़के उसकी बड़ी बेटी अल्फिजा कमरे का दरवाजा खोलने पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और दीवार में नकब लगा था। अल्फिजा के शोर मचाने पर परिवार के लोग जागे। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर पीछे की ओर से दीवार काटकर कमरे में दाखिल हुए और घर में रखी नगदी समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.