मुरादाबाद, दिसम्बर 21 -- कुंदरकी के गांव पंडिया में पर्यावरण संरक्षण को लेकर रविवार को एक जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता व पूर्व विधायक डॉ. सुरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीणों ने गांव पहुंचने पर उनका स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेंद्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अनिवार्यता है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण, प्लास्टिक का कम उपयोग, जल संरक्षण और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। साथ ही युवाओं से पर्यावरण संरक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। सभा में अश्वनी जांगड़ा, फैज़ उर्फ बुद्धा प्रधान, सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.