मुरादाबाद, फरवरी 15 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब छह वर्ष पहले एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य लोग दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त रुपये की मांग करने लगे। रुपये न लाने पर घर में न रखने की धमकी दी जाती थी और आए दिन उसे प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता का आरोप है कि बीते कुछ वर्षों से उसे रिश्तेदारी में आने-जाने तक की अनुमति नहीं दी गई। आरोप है कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकालकर सड़क पर कर दिया। इस दौरान पीड़ि...