औरंगाबाद, मई 26 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के केसराडी मोड़ के समीप 19 मई को दिनदहाड़े हुई कुंदन कुमार सिंह हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को दाउदनगर थाना परिसर में एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार एवं थाना प्रभारी विकास कुमार भी उपस्थित रहे। पुलिस ने बताया कि केसराडी मोड़ के समीप दिनदहाड़े हुई हत्या मामले में तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- कुंदन यादव हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार से मिले विधायकगिरफ्तार आरोपितों की पहचान गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उज्ज्वल नारायण उर्फ कंचन कुमार तथा आनंद कुमार उर्फ नंद कुमार के रूप में की गई है। दोनों केसराडी निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार दोन...