कुंदन सिंह रौतेला अध्यक्ष और सुनील शर्मा बने टैक्स बार के उपाध्यक्ष
रुद्रपुर, जून 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिला टैक्स बार एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को रुद्रपुर स्थित सिटी क्लब में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि न्यायिक प्राधिकरण कुमाऊं जोन के सदस्य राकेश वर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में कुंदन सिंह रौतेला को अध्यक्ष, सुनील शर्मा को उपाध्यक्ष, ओम शंकर श्रीवास्तव को सचिव, सोमवीर सिंह को उपसचिव, गौरव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, योगेश छाबड़ा को वरिष्ठ सदस्य तथा मोहम्मद अफसर सैफी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इससे पूर्व बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया। यहां दिवाकर पांडे, चंद्रशेखर जोशी, मेहरबान सिंह कोरंगा, राजन सिंह मेहरा, सुशीला मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.