कुंदन सिंह मैमोरियल कॉलेज में एनसीसी का प्रशिक्षण शिविर संपन्न
अमरोहा, सितम्बर 29 -- कुंदन सिंह मैमोरियल पीजी कॉलेज अफजलपुर लूट में 33 यूपी बटालियन का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह मंगलवार को उत्साह संग आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कैंप कमांडर कर्नल गौतम राय व लेफ्टिनेंट कमांडर सिद्धांत छिब्बर रहे। कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दीं। याचिका, कशिश, स्वाति, मुकुल, सुरेंद्र सिंह, सोनू, सुनील, रवि के प्रतिभा प्रदर्शन को सभी ने सराहा। केएसएम ग्रुप के निदेशक सरदार जगजीत सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए। जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो, तब तक रुकना नहीं चाहिए। इस दौरान सूबेदार मेजर यशपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, सूबेदार ज्ञान सिंह, सूबेदार धर्मेंद्र कुमार, प्राचार्य डॉ.राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.