अल्मोड़ा, जून 24 -- कुंवर भाकुनी,सोमेश्वर। डिगरा क्षेत्र के जिपं सदस्य कुंदन भंडारी को कांग्रेस ने लमगड़ा ब्लॉक का प्रभारी बनाया है। कुंदन इससे पहले सोमेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष हैं। ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट, महामंत्री रंजीत नयाल, युवा कांग्रेस विस सोमेश्वर अध्यक्ष भुवन दोसाद, किशोर नयाल, लक्ष्मण मेहरा, जिपं सदस्य संतोष कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा, गणेश बजेठा, राजेंद्र बोरा आदि ने उन्हें बधाई दी है। कुंवर भाकुनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...