मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- मुजफ्फरपुर। सनातन बोर्ड परिषद के बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री देवानंद मिश्र ने कुंदन कुमार को मुजफ्फरपुर जिला का सह-कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया है। राष्ट्रीय संयोजक अमित भारद्वाज के अनुमोदन से पत्र रविवार को जारी किया है। पत्र में कहा गया कि कुंदन कुमार परिषद के विचारों को लोगों तक पहुंचाकर सनातन धर्म और संघ की मजबूती में सहयोग करेंगे। संगठन ने आशा जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने पर कुंदन कुमार जिले में धार्मिक और सामाजिक कार्यों को गति देंगे। परिषद का कार्यालय नोएडा के बरौला में स्थित है। यह भी पढ़ें- Orai News: सक्रिय भूमिका के साथ बूथ स्तर तक विहिप को ले जाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...