प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- होली के दिन बुधवार को सुबह ट्रक से विद्युत पोल टूटने और रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष से नौ लोग घायल हुए। सभी घायलों को परिवार के लोग वहां से कोतवाली लेकर पहुंचे। जहां से पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी भेजा, जिसमें चार की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला मेडिकल कालेज भेज दिया गया। उपनिरीक्षक ने सात महिलाओं समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव निवासी शिवम सरोज पुत्र कमलेश सरोज ट्रक चालक है। वह होली के दिन सुबह एक पार्सल ट्रक लेकर घर आया था। बताया जाता है कि आने दौरान सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल में ट्रक की टक्कर लगने से दो पोल टूट गए। जिसे लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि लोग लाठी लेकर आमने-सामने आ गए। जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.