लोहरदगा, अप्रैल 4 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू प्रखंड क्षेत्र के बड़की चांपी पंचायत के कुंदगड़ा और चुन्द बहेराटोली गांव में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर कुंदगड़ा गांव के पाहन राजू पाहन एवं पुजार सुलेश उरांव और चुन्द गांव के पाहन राम किसुन भगत एवं पुजार सीडी उरांव के द्वारा विधिवत झखरा स्थल पर पूजा पाठ किया गया।तत्पश्चात अखरा में पारंपरिक नृत्य संगीत का आयोजन किया गया।मौके पर कुड़ू प्रखंड प्रमुख मुनि देवी ने कहा कि त्यौहारों काो मिलजुलकर मनाया जाना चाहिए। हम सभी गांव के लोग एक साथ त्यौहार को आपसी भाईचारा के साथ मनाते हैं। इस मौके पर आस पास के कई गांव के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में गंदरु उरांव, सुनील मुंडा, एतवा उरांव, विकास उरांव, रविन्द्र उरांव, बना उरांव, सुशीला उरांव बिन्देश उरांव, लखन राम, लक...