इटावा औरैया, मार्च 6 -- बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडेश्वर के पास गुरुवार देर शाम दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव बाल-बाल बच गए, जबकि उनके साथ मौजूद कोमल सिंह कुशवाहा घायल हो गए। मलखान सिंह यादव अपनी कार से इटावा लौट रहे थे। कुंडेश्वर गांव के पास पहुंचने पर सामने से तेज रफ्तार और लहराते हुए आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पूर्व जिलाध्यक्ष की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल जाने से मलखान सिंह यादव सुरक्षित बच गए। वहीं, कार में सवार उनके साथी कोमल सिंह कुशवाहा के हाथ में चोट आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। टक्कर मारने वाली कार में सवार लोग घटना के बाद मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.